रांची में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

8/11/2021 5:36:46 PM

रांचीः झारखंड में रांची जिले के बुढ़मू इलाके में बुधवार को जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि बुढ़मू इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर जंगली हाथियों के झुंड से अलग हुए एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया।

इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा कुछ अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शंभूनाथ नायक और मनीष साहू के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है। हालांकि, हाथी को अबतक नहीं पकड़ा जा सका है। इलाके के लोगों में हाथी के हमले को लेकर दहशत का माहौल है।

Content Writer

Diksha kanojia