"आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने से क्यों डर रहे हैं CM चंपई", दीपक प्रकाश का सवाल

Sunday, Jun 09, 2024-05:38 PM (IST)

रांची: बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता संविधान को नजरअंदाज कर काम कर रहे हैं।

दीपक प्रसाद ने जेल में बंद कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने और उनको बर्खास्त नहीं किये जाने पर कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता एक तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें करते है तो वहीं दूसरी तरफ ये नेता भारतीय संविधान को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं और वही से सरकार चला रहे हैं।

प्रकाश ने कहा कि दूसरी तरफ झारखंड़ में भी इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के कोटे से बने एक कैबिनेट मंत्री आलमगिर आलम भी भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले 24 दिनों से जेल में बंद हैं। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। सीएम ने उनका विभाग तो वापस ले लिया लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। प्रकाश ने कहा कि आलमगीर बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है। प्रकाश ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मुख्यमंत्री को डर है कि अगर आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया तो वे सरकार के सारे राज बता देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static