प्रेमी जोड़े को तंग कर रहा बंजरग दल तो समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्कों में जाकर Love Birds को दे रहे आश्वासन; Video Viral

Monday, Feb 16, 2026-03:35 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इन दिनों एक नई मुहिम को लेकर चर्चा में हैं। खुद को “मोहब्बत के सिपाही” बताते हुए वे पार्कों में घूम रहे प्रेमी जोड़ों को संरक्षण देने का दावा कर रहे हैं। इस पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेमी जोड़ों को किसी से डरने की जरूरत नहीं
झारखंड यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इन दिनों राज्य में एक अलग तरह की मुहिम चला रहे हैं। वे पार्कों में जाकर प्रेमी जोड़ों को आश्वस्त कर रहे हैं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके रहते कोई भी संगठन या व्यक्ति उन्हें परेशान नहीं करेगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूथ कांग्रेस के सदस्य पार्क में मौजूद जोड़ों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें बेझिझक समय बिताने के लिए कह रहे हैं। वे खुद को “मोहब्बत के सिपाही” बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उनका मकसद नफरत के माहौल के खिलाफ प्रेम और सौहार्द का संदेश देना है।

इस मुहिम को लेकर सियासत भी गरमा गई है। रांची जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने आरोप लगाया कि बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग पार्कों में प्रेमी जोड़ों को परेशान करते हैं। उनका कहना है कि ऐसे माहौल के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस ने यह अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम पूरे देश में चलाई जा रही है और इसका उद्देश्य युवाओं के बीच प्रेम, भाईचारा और आपसी सम्मान का संदेश फैलाना है। वहीं, इस पहल को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static