अवैध संबंध के चलते ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में धारा 144 लागू

10/7/2022 6:35:08 PM

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बेरहमी से पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसे रिम्स में रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 की लागू 
मामला महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धवेया गांव का है। यहां इमरान नामक युवक का दूसरे धर्म की महिला से अवैध संबंध था। जब ग्रामीण को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ ने युवक को बेरहमी से मारकर अधमरा कर दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों समुदाय के लोगों ने देर रात बैठक की थी। इसी बैठक में इमरान के साथ मारपीट की गई। इमरान गांव में मशहूर व्यक्ति था। वह 5 बार वार्ड सदस्य रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है और पूरे इलाके में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
बेरमो एसडीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि यह मॉब लिंचिंग ही है, लोगों ने उसे पीट कर मार डाला है। अब तक जो पुलिस की जानकारी में सामने आई है उसमें पता चला है कि यह अवैध संबंध से जुड़ा मामला है। ग्रामीणों को इस अवैध संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद भीड़ ने उसकी हत्या कर दी है। मूर्ति विसर्जन में जा रहे लोगों ने युवक की पिटाई की है।

सतीश चंद्र झा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिमा विसर्जन में शामिल कुछ लोग इस घटना में शामिल हुए थे। प्रतिमा विसर्जन से कुछ दूरी पर ही यह पूरा मामला चल रहा था।

Content Editor

Khushi