भाजपा ने कहा- 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु

Friday, Jun 02, 2023-09:25 AM (IST)

रांचीः भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ हो चुका है। 29 मई को मीडिया संवाद के साथ भारत सरकार के राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने रांची में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से 9 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा की। वहीं प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने जनसंपर्क अभियान के तहत महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

महा जनसंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने आज बताया कि आगामी 2 और 3 जून को प्रदेश के सभी 81विधानसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार एवम प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा विकसित प्रमुख स्थल जिसे पार्टी ने विकास तीर्थ कहा है का भ्रमण करेंगे। डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश 3 जून को रांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित बिरसा मुंडा पार्क, जेल रोड के कार्यक्रम में अपराह्न 3 बजे शामिल होंगे। जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 3 जून को भारत सरकार द्वारा विकसित लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर 11 बजे पूर्वाह्न आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बताया कि 3जून को 11बजे पूर्वाह्न केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खुंटपानी में हर घर नल जल योजना स्थल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी 3 जून को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के मेडिकल कालेज करमा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा 3 जून को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित हुंडरू ब्रिज स्थल पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2 जून को पूर्वाह्न 11बजे प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय हटिया विधानसभा क्षेत्र के नगड़ी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज पूर्वाह्न 11 बजे खिजरी विधानसभा क्षेत्र के ओरमांझी स्थित अनगड़ा ब्रिज पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static