विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
Thursday, Apr 08, 2021-10:54 AM (IST)

रांचीः झारखंड की राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.एन. देव ने राजभवन आकर मुलाकात की। राज्यपाल सह कुलाधिपति से वार्ता के क्रम में देव ने अपने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
इस दौरान कुलाधिपति ने कहा कि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन शिक्षक बेहतर तरीक़े से करें, उसे अपने संतान की भाँति समझकर उसके भविष्य के लिए प्रयासरत रहें, विश्वविद्यालय परिवार सुनिश्चित करें।