गिरिडीह में बेहद विचित्र बच्चे ने लिया जन्म, कई लोग डरे तो कई करने लगे पूजा, परिजन परेशान

9/24/2021 4:53:45 PM

गिरिडीहः दुनिया में कई बार विचित्र बच्चों के जन्म लेने की घटनाएं सामनें आती रहती है लेकिन झारखंड के गिरिडीह में ऐसा बच्चा जन्मा है जो कि काफी अजीब हैं। वहां के लोगों ने बताया कि वह देखने में डरावना है। इसके चलते कई लोग उसकी पूजा कर रहे हैं और कई तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के दुलौरी गांव की है। गुरुवार शाम को संजय रविदास के घर एक असमान्य बच्चे ने जन्म लिया जिसको देखने के लिए उनके घर पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। वहीं दूसरी ओर उस बच्ची के माता- पिता बहुत परेशान हैं उनको समझ ही नहीं आ रहा कि वह अब क्या करे। लोग उनके घर आकर बच्चे की पूजा कर रहे हैं तो कई चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं, साथ ही लोग तो यह भी सोच रहे हैं कि बच्चा कोई अप्राकृतिक शक्ति है। 

परिजनों ने बताया कि बच्चे की डीलिवरी बिल्कुल नॉर्मल तरीके से हुई है, लेकिन जब से वह पैदा हुआ है तब से उसने मां का दूध एख भी बार नहीं पिया है और बस लगातार रोए जा रहा है। वहीं डॉक्टरस ने भी बच्चे को हाथ लगाने से साफ मना कर दिया है साथ ही 0कहा कि ऐसे बच्चे ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाते। 

Content Writer

Diksha kanojia