विमेंस कॉलेज में चल रहा टीकाकरण अभियान, कोरोना के टीके की दी जा रही दूसरी खुराक

6/22/2021 1:29:25 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के विमेंस कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण अभियान चल रहा है।

टीकाकरण अभियान की निगरानी कर रहे डॉक्टर शंकर रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान प्रखंड के रांची विमेंस कॉलेज में कोरोना के टीके की दूसरी खुराक दी जा रही है। वॉक-इन टीकाकरण भी उपलब्ध है।

बता दें कि झारखंड में कुल कोरोना मामला अब 344665 हो गए हैं जबकि अब तक 9435232 सैंपल की जांच की गई है। इनमें1489 सक्रिय केस हैं और 338076 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में 5100 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।

 

Content Writer

Nitika