रामगढ़ उपचुनाव में UPA बनाम NDA के बीच मुकाबला, CM हेमंत करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

1/25/2023 1:18:08 PM

रांची/रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है। इस बार रामगढ़ उपचुनाव में मुकाबला UPA बनाम NDA के बीच होने जा रहा है।जानकारी के मुताबिक रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से ममता देवी के पति बजरंग महतो और आजसू की तरफ से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी का लड़ना तय माना जा रहा है।

UPA बनाम NDA के बीच मुकाबला
दरअसल, रामगढ़ जिले में होने वाले उपचुनाव में दोनों ही गठबधंनों की नजर महिला मतदाताओं पर टिकी है। ममता देवी को कोर्ट के द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद से महिला मतदाताओं में उनके प्रति सहानुभूति दिख रही है। इसी वजह से आजसू ने भी महिला मतदाताओं को गोलबंद करने की रणनीति बनाई है। हाल के दिनों में महिलाओं के साथ घटित घटना और असुरक्षा की भावना को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। आजसू एक परिवार में डबल इंजन का नारा देने में लगी है। यहां डबल इंजन का मतलब चन्द्र प्रकाश चौधरी का सांसद रहना और उनकी पत्नी का रामगढ़ सीट से चुनाव जीतना है।

CM हेमंत चुनावी सभा को करेंगे संबोधित 
कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि UPA गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कोर्डिनेशन कमिटी का गठन किया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आलमगीर आलम के मुताबिक बीजेपी ने पहले ही ये कहा है कि सत्ताधारी दल सिटिंग सीट जीतती रही है। मतलब साफ है इस बार भी कांग्रेस ही रामगढ़ सीट पर चुनाव जीतने जा रही है।

Content Editor

Khushi