Ranchi में अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, 1 व्यक्ति की मौत...एक अन्य घायल
Monday, Sep 08, 2025-01:04 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बीते रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शहर के राटू थाना क्षेत्र स्थित एक घर में हुई। राटू थाना के प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा, ‘‘दो युवक अपने दोस्त के घर पर बैठे थे तभी अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और गोलीबारी की।'' उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।