अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए किया अभियान शुरू

3/25/2023 4:51:21 PM

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज कालिंदी के तौर पर हुई है जो राजमिस्त्री का काम करता था।

ये भी पढ़ें- Money Laundering Case: ED ने फरार दाहू यादव के परिवार को बनाया आरोपी, पिता पशुपति यादव को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- बोकारो में भी ‘चांद-तारे’ ने दिखाया अद्भुत नजारा, कोई नवरात्र तो कोई रमजान से जोड़ रहा

अज्ञात अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, कालिंदी को बीते शुक्रवार शाम को एक फोन आया जब वह डोबो इलाके स्थित अपने घर पर था। पुलिस के अनुसार फोन कॉल के बाद वह अपने घर से बाहर निकला तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- जनजातियों का गौरवशाली इतिहास रहा है और इनकी सभ्यता एवं संस्कृति अत्यंत ही समृद्ध है: राज्यपाल
ये भी पढ़ें- भारत का कानून सबके लिए बराबर, जो जैसा करेगा वैसा भुगतेगा: दीपक प्रकाश


पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हमलावर पीड़ित के परिचित थे, लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, परिवार के सदस्यों को संदेह है कि घटना का कारण जमीन विवाद हो सकता है। शेखर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

 

Content Editor

Khushi