गिरिडीह: तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी को मारी जोरदार टक्कर, मौत

12/14/2020 1:13:37 PM

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मूल रूप से हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी जयराम साव (53) और उनकी पत्नी माला देवी (50) कतरास से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में मौके पर ही जयराम साव की मौत हो गई। जबकि माला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।

Diksha kanojia