केंद्रीय मंत्री का दावा- BJP 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेगी 350 से ज्यादा सीट

Monday, Apr 17, 2023-12:34 PM (IST)

रांची: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

ये भी पढ़ें- झारखंड में Congress की 'जय भारत सत्याग्रह यात्रा' हुई समाप्त, 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

"भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी"
दरअसल, चौबे सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए बीते रविवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि “भ्रष्ट नेता” एकजुट होकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, “ हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनाव के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी।”

ये भी पढ़ें- झारखंड में कोरोना ने पसारे पैर...राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 166, रांची में सबसे अधिक मरीज

"झारखंड सरकार जन विरोधी है"
झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के ‘‘चरम'' पर होने का आरोप लगाते हुए चौबे ने कहा, “ राज्य में कानून-व्यवस्था खराब है और बेरोजगारी बढ़ी है।” उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने दावा किया, “ झारखंड सरकार जन विरोधी है। मौजूदा शासन के दौरान बलात्कार के पांच हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और कुल 5,258 हत्याएं हुई हैं।” उन्होंने झारखंड में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को लेकर भी चिंता जताई और हाथी के हमले में मौत के मामले में दी जाने वाली मुआवजा राशि को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। चौबे ने कहा, ‘‘ झारखंड में सिर्फ चार लाख रुपये दिए जाते हैं, जबकि कर्नाटक में 15 लाख रुपये मिलते हैं। हम राज्य सरकार से अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करने का आग्रह करते हैं।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static