रामगढ़ः टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, एक की मौत, 5 लोग घायल

6/29/2020 12:30:23 PM

 

रामगढ़ः झारखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर टायर के फटने से तेज रफ्तार बस पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा रामगढ़ जिले का है, जहां पर एक बस प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रही थी। इसी बीच रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित जोबला घाटी में टायर फटने के कारण तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर बस के नीचे दब गया।

वहीं कुछ देर तक तड़पने के बाद उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। साथ ही इस हादसे में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बता दें कि बस में कुल 48 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी।

Nitika