शर्मनाक! चाचा ने पार की हैवानियत की सारी हदें, 15 साल की मासूम भतीजी से दरिंदगी कर रिश्तों को किया तार-तार

Tuesday, Mar 10, 2026-10:18 AM (IST)

Jharkhand Crime News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने न केवल मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार की बल्कि वारदात के बाद जुबान खोलने पर पूरे परिवार को खत्म करने की खौफनाक धमकी भी दी।

भरोसे के नाम पर बिछाया जाल

पुलिस के अनुसार, 15 साल की पीड़िता अपने चचेरे चाचा के घर गई थी। वहां आरोपी ने पहले उसे बहला-फुसलाकर मोबाइल पर फिल्में दिखाईं और उसका विश्वास जीता। इसके बाद वह उसे सुनसान खलिहान की ओर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदहवास किशोरी को आरोपी ने डराया-धमकाकर चुप रहने को कहा, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी सलाखों के पीछे

परिजनों की शिकायत मिलते ही पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेनू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अदालत में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static