गिरिडीह में खदान में स्नान करने के दौरान डूबने से 2 महिलाओं की मौत, जांच में जुटी पुलिस

8/10/2022 1:55:58 PM

 

गिरिडीहः गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंदरडीह गांव में खदान के पानी में डूबने से मंगलवार को दो महिलाओं की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गिरिडीह में बेंगाबाद थाने के पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान ने बताया कि मृतका की पहचान धनेश्वरी देवी (48) और पूनम देवी (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों रिश्ते में सास-बहू थीं। ये महिलाएं शाम चार बजे स्नान करने गई थीं। स्नान करते समय धनेश्वरी देवी डूबने लगी तो बहू ने बचाने का प्रयास किया और इस दौरान दोनों की डूब कर मौत हो गई।

ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद बन्द पड़े खदान से शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia