पलामू में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 मछुआरों की मौत, जांच जारी

5/8/2022 12:43:49 PM

 

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर ग्रामीण थानान्तर्गत भुसही गांव में आज मछली पकड़ने गये दो मछुआरों की कुयें में विषैली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मछुआरों ने कुयें में मछली पाल रखी थी और उन्हीं मछलियों को पकङने के लिए दोनों आज उसमें गये थे । उन्होंने बताया कि इसमें पहले से जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड भरी हुई थी जिसके चलते दोनों मछुआरे पहले अचेत हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पहले एक मछुआरा पताली सिंह (37) मछली को देखने और उसे पकङने के लिए कुयें में उतरा था लेकिन उसे हिलते-डुलते न देख कर उसका दूसरा साथी रामचंद्र चौधरी (40) भी उसे बचाने के लिये उसमें उतर गया। कुमार ने बताया कि इसमें दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Content Writer

Diksha kanojia