पलामू में कुएं में डूबकर दो बच्चों की मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

7/23/2020 12:49:20 PM

पलामूः झारखंड में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सू्त्रों ने यहां बताया कि महरजा गांव निवासी बलराम सिंह और जयराम सिंह के बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में अचानक दोनों बच्चे गायब हो गए। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान निकट के एक कुएं के किनारे बच्चे के कपड़े मिले। परिजनों ने जब कुएं में झांक कर देखा तो बच्चों के शव दिखाई दिए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। मामले की छानबीन की जा रही है।

Edited By

Diksha kanojia