तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की बिजली का करंट लगने से मौत

9/26/2021 4:43:46 PM

मेदिनीनगरः झारखंड में पलामू जिले के आज पांकी थानाक्षेत्र के कुसङी गांव में तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की शनिवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

पांकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि छविनाथ सिंह के दो बेटों गुंजन कुमार (5) और दीपक कुमार (3 वर्ष) गांव के तालाब में नहाने के लिए जैसे ही उतरे, वैसे ही पानी में बिजली का प्रवाह होने के चलते उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक तालाब में बिजली प्रवाहित तार से दो युवक मछली मार रहे थे।

इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब में नहाने पहुंच गये और जैसे ही दोनों तालाब में उतरे उनकी करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत होने के बाद से आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Content Writer

Diksha kanojia