बिरसा मुंडा पुण्यतिथि पर झारखंड के 500 आदिवासी गांव में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

6/9/2021 1:48:08 PM

 

रांचीः भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि 9 जून को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मोर्चा के कार्यकर्ता झारखंड राज्य के 500 आदिवासी गाँव मे श्रद्धान्जलि कार्यक्रम करेंगे।

उरांव ने मंगलवार को कहा कि इस अवसर पर जनजाति समाज के बीच भगवान बिरसा मुंडा के देश एवं समाज के लिए किए गए कार्यों का विस्तृत जानकारी दिया जाएगा। उरांव ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को गांव-गांव तक बताएगी।

Content Writer

Diksha kanojia