Jharkhand: आदिवासियों के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन, हवाई अड्डा मार्ग किया जाम

Wednesday, May 29, 2024-09:01 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड की राजधानी में मंगलवार को आदिवासी समुदाय के एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हवाई अड्डा मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रांची में अज्ञात बदमाशों द्वारा आदिवासियों के धार्मिक स्थल पर बने एक ढांचे में तोड़फोड़ किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हवाई अड्डा पुलिस थाने के निकट आदिवासियों के सरना स्थल के एक ढांचे में तोड़फोड़ की गई।

वहीं रांची के अतिरिक्त जिलाधिकारी (कानून व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा छह जून को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत होने के बाद उन्होंने नाकेबंदी वापस ले ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static