बोकारोः सड़क दुर्घटना में तीन बारातियों की मौत, कई अन्य घायल

2/26/2022 1:47:33 PM

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के पिण्डराजोरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन बाराती की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात बस छत पर सवार होकर पिण्डराजोरा गांव निवासी घटियाली गांव में बारात में शामिल हाने के लिये जा रहे थे।

इसी दौरान बांधगोड़ा साइड स्थित रानीबांध तालाब के समीप बस की छत सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये।

घायलों को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia