पलामू में कोयल और औरंगा नदियों के संगम पर डूबे 3 लड़के, एक का शव बरामद

9/15/2020 2:51:11 PM

मेदिनीनगरः पलामू के केचकी में कोयल और औरंगा नदियों के संगम पर आज सुबह स्नान करने गए 7 लड़कों में से 3 गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पलामू के जिला उपायुक्त शशिरंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लापता बच्चों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के सात लड़के एक साथ नदियों के संगम पर स्नान करने केचकी गए थे। एक लड़के की नदी में डूब कर मौत हो गई जबकि दो अन्य लड़कों के भी डूब कर मर जाने की आशंका है।

उपायुक्त ने बताया कि चार तैर कर बाहर आ गए। एक लड़के, नीरज (19) का शव जिले के बखरा गांव के नजदीक कोयल नदी से बरामद कर लिया गया है।

Diksha kanojia