इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सोरेन परिवार के किसी सदस्य ने BJP का दामन थामा: अमर कुमार बाउरी

3/29/2024 2:19:33 PM

Ranchi: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और पूर्व मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन की भाभी सीता सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा का फाउंडर मेंबर रही है।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दुमका से चुनाव प्रत्याशी बनाया है। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सोरेन परिवार का कोई सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ है और बीजेपी से चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 14 की 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में आएगी।

नेताओं के दल बदल को लेकर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि समुद्र में जिस तरह से ज्वार भाटा आता है तो कुछ चीजें बाहर आती है। कुछ चीजे अंदर जाती है। उसी तरह चुनाव के मौसम में नेता पार्टी बदलते हैं, पर जब तक कोई भाजपा छोड़ के अन्य दल में जाता नहीं है तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

Content Editor

Khushi