झारखंड की राज्यपाल सहित इन नेताओं ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक

9/28/2020 10:58:42 AM

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, समेत कई नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘जसवंत सिंह ने एक सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के साथ राजनेता के रूप में मिले विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए जनमानस में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।''

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जसवंत सिंह का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह के बारे में दास ने कहा, ‘‘वह सेना में हों या सरकार में उन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Diksha kanojia