झारखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Wednesday, Sep 25, 2024-12:43 PM (IST)

रांची: मौसम विभाग की तरफ से रांची समेत कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन व वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण बारिश होगी। बुधवार यानी आज 25 सितंबर को रामगढ़, रांची, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह,पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग,धनबाद और साहिबगंज में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार यानी कल 26 सितंबर को बोकारो, रामगढ़, रांची, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इसी के कारण येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही कुछ जिलों में आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश 
इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। जिस कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा गया है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

बारिश से तापमान में आएगी गिरावट
बता दें कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट देखी जाएगी। रांची में आज अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में संताल और कोल्हान में अच्छी बारिश देखने को मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static