साहेबगंज फेरी दुर्घटना की हो सीबीआई जांच, उपायुक्त को करें निलंबित: बाबूलाल मरांडी

3/28/2022 12:22:09 PM

 

रांचीः झारखंड में साहेबगंज में हुए फेरी दुर्घटना पर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि लूटतंत्र और भ्रष्टाचार का परिणाम है साहेबगंज में हुई फेरी दुर्घटना।

मरांडी ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में खनिज सम्पदा कि लूट हो रही है। कोयला, बालू, पत्थर और जमीन की भी लूट हो रही है। जमीन का फर्जी कागज़ बनाकर रैयतों से हेमंत के गुर्गे लूट रहे हैं। कानून को ठेंगा पर रखकर लूट मचाया जा रहा है। बरहरवा टोल प्लाजा की नीलामी में हेमंत के गुर्गे, शाशन, प्रशाशन, सीधे मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार लगे रहे। उन्होंने कहा कि गंगा घाट पर अवैध तरीके से जहाज का परिचालन हो रहा था। बालू, पत्थर कि बेतहासा अवैध ढुलाई हो रही थी। सिर्फ
दो जहाज सूर्योदय से सूर्यास्त के पूर्व चलाने कि अनुमति थी किन्तु दिन रात लगभग दस जहाजों से अवैध परिचालन किया जा रहा था।

क्षमता से अधिक ट्रक जहाजों पर लोड किया जा रहा था, ट्रकों में भी क्षमता से अधिक बालू गिट्टी कि ढुलाई हो रही थी। उन्होंने कहा इतना ही नहीं जहाजों को सौंदा घाट से चलना था किन्तु दुरी कम करने के उद्देश्य से गर्म घाट से जहाज चलाया जा रहा था। मरांडी ने कहा कि घटना में बचे व्यक्ति ने जो बयान दिया और जिला प्रशासन जो बातें कह रहा उसमें विरोधभास स्पष्ट है। प्रशासन जहाज खुलने का समय दिन को बता रहा जबकि यह सब रात के अंधेरे में हुआ है।कहा कि प्रशासन लीपापोती में जुट गया है।

Content Writer

Diksha kanojia