होली के दिन झारखंड के इन जिलों में हो सकती है वज्रपात के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

3/24/2024 12:50:50 PM

Ranchi: झारखंड में होली के दिन बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से होली में खलल पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि होली के दौरान राज्य के 8 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश हो सकती है, जिसमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 24 मार्च को आसमान साफ रहेगा। आज सुबह से ही तेज धूप खिली है। वहीं, होली के दौरान बादल फिर से आसमान में छाये रहेंगे। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

Content Editor

Khushi