Bokaro News: महिला का परिवार गया था बाहर, दरिंदे ने अकेला देख की हैवानियत; चौंका देगी बोकारो की घटना
Thursday, Nov 13, 2025-12:33 PM (IST)
Bokaro News: झारखंड के बोकारो से एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक महिला की शादी फरवरी 2018 में बोकारो के एक मंदिर में हुई थी, लेकिन 2021 को पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने बेटे के साथ नानी के घर रहने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात वसीम अख्तर नामक युवक से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। पीड़िता के अनुसार, एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान वसीम घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर वसीम ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और फिर जबरन दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने अपनी थार गाड़ी से भी कुचलने की धमकी दी। लगातार धमकी मिलने के बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

