"झारखंड के शिशुपाल वध का समय आ गया", निशिकांत दुबे के इस ट्वीट पर राज्य की गरमाई सियासत

Sunday, Sep 24, 2023-08:36 PM (IST)

Ranchi: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) का एक ट्वीट (Tweet) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद झारखंड की सियासत तेज हो गई है।

दरअसल, निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि 'इस कलयुग में झारखंड के शिशुपाल वध का समय आ गया है'। सांसद का इशारा किस तरफ है, यह साफ नहीं है, लेकिन चर्चा तेज है कि निशिकांत दुबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ इशारा कर रहे हैं।

वहीं, इस ट्वीट को लेकर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, इनकी भाषा इतनी खराब हो गयी है कि इस पर टिप्पणी करना बेकार है। सांसद हैं कम से कम भाषा की मर्यादा तो उन्हें रखनी चाहिए। अगर निशिकांत दुबे कुछ कहना चाहते हैं, तो इशारों में क्यों कह रहे हैं साफ - साफ कहें कि वह कहना क्या चाहते हैं।

उधर, निशिकांत दुबे के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने भी किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि मामला हमारी पार्टी का नहीं है। वहीं, सांसद निशिकांत दुबे ट्वीट के जरिए किस की ओर इशारा कर रहे हैं ये तो वही जानते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static