कोरोना की तीसरी लहर हो सकती है विस्फोटक, संपूर्ण लॉकडाउन के लिए भी हम तैयार: झामुमो प्रवक्ता

5/10/2021 2:22:07 PM

रांचीः पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। झारखंड में भी वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे है जिसको देखते हुए झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी की आने वाली तीसरी लहर को काफी घातक है।

भट्टाचार्य ने आगे बताते हुए कहा कि झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरी लहर गांव तक पहुंच जाती है, तो स्थिति काफी विस्फोटक हो जाएगी। अन्य राज्यों ने कठोरता से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। जरूरी है कि हम भी इसके लिए तैयार रहें।

Content Writer

Diksha kanojia