झारखंड में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, एक दिन में मिले 302 नए मरीज तो 615 हुए ठीक

6/10/2021 11:50:47 AM

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा हर दिन कम होते जा रहा है। फिर भी अभी सावधानियां बरतने की जरूरत है। सरकार ने कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने के लिए जो स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह शुरू की है उसमें सफलता मिली है। वहीं देश मे भी कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

इधर राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा है। राजधानी रांची में 34 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। पूरे झारखंड राज्य की बात करें तो बुधवार को राज्यभर से 302 नए संक्रमित मरीजों के मामले आए हैं। दूसरी ओर संक्रमित महामारी को मात देने की संख्या भी बढ़ रही है। राजधानी रांची में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज रांची जिले में कोरोना के 34 मरीज मिले हैं। रांची जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1358 हो गया है। अबतक रांची मे कोरोना संक्रमण के कारण 1558 लोगों की मौत हुई है।

बुधवार को रांची में 92 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84879 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 81938 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्यभर में कोरोना के 302 नए मरीज मिले हैं, जबकि राज्यभर में 615 लोगों ने कोरोना को मात दिया है। 03 मरीज की मौत हुई है। वहीं राज्यभर में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 5076 पर पहुंच गया है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में कोरोना के कुल 4783 एक्टिव केस है।

Content Writer

Ramanjot