दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक, बोले- 100 करोड़ टीकाकरण पर भाजपा मनाएगी जश्न

10/13/2021 10:36:34 AM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवम जि़ला प्रभारियों की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार, सेवा समर्पण अभियान के अलावा पार्टी के आंदोलनात्मक कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों जिलाध्यक्षों एवम जि़ला प्रभारियों को कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिये बधाई एवम शुभकामनाएं दी। प्रकाश ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में परिचय भी कराया। प्रकाश ने कहा कि आनेवाले समय मे पार्टी को सांगठनिक विस्तार एवम मजबूती के साथ केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश मे विश्व का सबसे सस्ता और स्वदेशी टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

देश भर में अबतक 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है जबकि 68करोड़ 65 लाख 80 हजार 570 लोग कम से कम एक डोज ले चुके हैं, 27 करोड़ 23 लाख 97 हजार 479 लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज लग चुकी है।उन्होंने कहा कि दशहरा तक देश मे 100 करोड़ टीकाकरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरवशाली क्षण होगा। जिसे पार्टी के कार्यकर्ता खुशियां मनाकर मोदी जी को बधाई एवम शुभकामनाएं देंगे।

Content Writer

Diksha kanojia