गुमलाः शादी समारेह में गई 19 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

6/6/2022 5:24:32 PM

 

गुमलाः झारखंड के गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही 23 वर्षीय युवक उदय उरांव के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार गांव में बुधवार को शादी का समारोह चल रहा था जिस क्रम में रात लगभग 10:00 बजे युवती शादी घर से निकलकर कुछ दूर झाड़ी की ओर पेशाब करने गई थी। तभी पहले से रेकी कर रहा उदय उरांव उक्त युवती को जबरन उठाकर गांव के ही अपने पुराने घर ले गया और उसके साथ 2 घंटे तक दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती 2 घंटे बाद उदय के चंगुल से छूटकर अपने घर भाग कर आ गई और अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपने मां को दी। इसके बाद मां के द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई जिसके बाद शुक्रवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

वहीं चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने दल बल के साथ गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपी युवक उदय को गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर एसडीपीओ सिरिल मरांडी ने बताया कि गांव में शादी समारोह चल रहा था। रात लगभग 10 बजे युवती पेशाब करने के लिए गई हुई थी जिसे गांव का ही युवक उदय के द्वारा जबरन उठाकर गांव के ही पुराने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। जांच चल रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Content Writer

Diksha kanojia