गोरखपुर पहाड़ के पास पेड़ से लटका मिला 20 साल की युवती का शव, मचा हड़कंप; ससुराल पक्ष पर लगे ये आरोप

Tuesday, Jun 24, 2025-02:45 PM (IST)

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

19 जून की शाम से थी लापता

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पार्वती हेंब्रम के रूप में हुई है। मृतका का शव ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित गोरखपुर पहाड़ से बरामद किया गया है। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी पार्वती हेंब्रम की शादी 2 वर्ष पहले गोरखपुर के रहने वाले प्रकाश मुर्मू  के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद पति और ससुराल वालों की तरफ से उसकी बेटी को बहुत प्रताड़ित किया जाता था। जिसके बाद वह मायके आ गई लेकिन कुछ समय के बाद उसके ससुराल वाले ले गए। वहीं अब उसकी बेटी 19 जून से गुमशुदा थी। इधर 23 जून को उसका पेड़ के साथ लटका शव मिला। बता दें कि मृतका के परिवार वालों ने बेटी की हत्या आशंका जताई है।

वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना को लेकर सारी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, शव मिलने बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static