लातेहार में गजराज का आतंक: हाथियों ने चहारदीवारी तोड़ी, खेत में मकई और धान की फसल को किया बर्बाद

Tuesday, Sep 10, 2024-01:15 PM (IST)

लातेहार: झारखंड में हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी कभी लोगों को तो कभी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ताजा मामला लातेहार जिले का है। यहां बीते सोमवार रात भर जंगली हाथियों के झुंड ने तांडव मचा कर फसलों को बर्बाद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला बालूमाथ थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि अचानक 20 से 25 जंगली हाथियों ने शहर के घने इलाके में दाखिल होकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया। साथ ही लहलहाती मकई के फसल को बर्बाद कर दिया।

वहीं हाथियों के झुंड ने खेत में लगी धान की फसल को भी भारी क्षति पहुंचाई है। इस वजह से यहां के स्थानीय लोग पूरी रात दहशत में जागते रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static