VIDEO: रोजाना तिरंगे की पूजा कर लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे Chatra के टाना भगत

1/25/2023 1:01:35 PM

चतरा: महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी झारखंड के टाना भगत स्वच्छता के पुजारी ही नहीं, बल्कि वे रोजाना तिरंगे की पूजा कर लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। इनकी देशभक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तिरंगे की पूजा किए बगैर ये ना तो अन्न जल का ग्रहण करते हैं और न ही दूसरा कोई काम करते हैं। दरअसल, चतरा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सरैया गांव में बसे टाना भगत की कहानी कुछ ऐसी ही है, जहां पर रह रहे टाना भगत सालों भर सुबह-शाम तिरंगे की पूजा करने के बाद ही भोजन करते हैं। इतना ही नहीं इनके पहनावे भी अलग होंते हैं। सिर पर गांधी टोपी, बदन पर सफेद खादी कुर्ता, हाथों में तिरंगा, शंख और घंटी और देश के प्रति अनंत प्रेम रखने वाले टाना भगत नींद खुलते ही धरती माता को प्रणाम करते हैं। 

Content Editor

Swati Sharma