सुदेश महतो ने चंपई सोरेन से की मुलाकात, स्वर्गीय वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Saturday, Feb 28, 2026-05:26 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जिलिंगगोड़ा में शनिवार को शोक का माहौल रहा। सुदेश महतो ने यहां पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की और उनके पोते स्वर्गीय वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

"यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति"
सुदेश महतो चंपाई सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय वीर सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। इस दौरान सुदेश महतो ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र साहिस, आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static