आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा- झारखंड की खोई अस्मिता को लौटाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व

Tuesday, Jul 16, 2024-09:11 AM (IST)

रांची: आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य की खोयी अस्मिता को लौटाने और जनता के साथ विश्वास के संबंध को मजबूत बनाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व है। महतो ने भादुडीह चांडिल में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अपने दायित्वों के निर्वहन में दिन-रात मेहनत करें। 

मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। चुल्हा प्रमुख हर एक परिवार की आवश्यकताओं को नेतृत्व प्रदान करने का काम करेगा। इस दौरान क्षेत्र के कई समाजसेवियों और युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। महतो ने कहा कि हम मिशन 2024 की शुरुआत आज ईचागढ़ से कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति और जनादेश हमें दायित्व का बोध कराता है। पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझें और जनता के बीच रहकर जमीनी स्तर पर काम करें। 

महतो ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि निशुल्क बिजली का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार निर्बाध बिजली देने में असफल है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग बिजली व्यवस्था से त्रस्त हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे बदलने में महिनों लग जाते हैं। यह राज्य में व्याप्त कुव्यवस्था का एक नजारा है। झारखंड को बिगड़े हालात से निकालना हम सबकी प्रतिबद्धता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static