जनता के सरोकार से जुड़कर काम करना ही सच्ची राजनीति: सुदेश कुमार महतो

Monday, Dec 04, 2023-11:31 AM (IST)

 

रांचीः आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि जनता के सरोकार से जुड़कर काम करना ही सच्ची राजनीति है। महतो ने कहा कि राजनीति का मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है।

आजसू पार्टी ने हमेशा जनहित में काम करना चुना है। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें। रांची जिले में 10 हजार पिलर मेंबर खड़े करने का है। सभी साथी मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करें। राजाउलातु में आयोजित रांची जिला समिति की बैठक में उन्होंने ये बातें कही। बैठक में रांची जिला के सभी केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, अनुषांगिक इकाई के सदस्य, जिला समिति के सदस्य एवं महिला इकाई, जिला परिषद के सभी सदस्य,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड समिति के अध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित रहें।

इस दौरान कई विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गांव के निचले इकाई को मजबूत करना हमारा मूल कर्त्तव्य है। संगठन विस्तार के लिए सभी पूरी निष्ठा से जुड़ें और जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके प्रति ईमानदारी से काम करें। हमें जनता के बीच रहकर उनके सुख दु:ख का साथी बनना है और उनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करने का काम करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static