लिंग आधारित भेदभाव को ख़त्म करने के लिए सामुदायिक भागीदारी की आवश्यका: प्रशांत कुमार

12/9/2022 3:40:54 PM

 

रांचीः झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार के सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और लैंगिक हिंसा के खिलाफ 'नई चेतना अभियान' को सफल बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने अभियान की नियमित मॉनिटरिंग और लैंगिंक भेदभाव के खिलाफ एक अंतर्विभागीय राज्य समिति की गठन का निर्देश भी दिया। वह एफ एफ पी बिल्डिंग सभागार में लैंगिक हिंसा के खिलाफ 'नई चेतना अभियान' पर अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में बोल रहे थे।

प्रशांत कुमार ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव को ख़त्म करने के लिए सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी पहुंचे, ताकि महिलाएं को उसका लाभ मिले और अपनी समस्याओं को समाधान कर सकें। मनरेगा आयुक्त सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेएसएलपीएस राजेश्वरी बी, द्वारा अभियान के उद्देश्य एवं पृष्ठ्भूमि को साझा किया गया।

वहीं सचिव ने अभियान पर जागरूकता फ़ैलाने के साथ-साथ, लिंग आधारित हिंसा के रोकथाम पर जोर दिया और अन्य विभाग को आगे आकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगो की भागीदारी जरुरी है। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव एवं शोषण की पहचान होनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static