राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर बोले हेमंत सोरेन- आस्था, भक्ति एवं एकता का पर्याय बने अयोध्या

8/6/2020 2:33:35 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के लिए भूमि पूजन के मौके पर कहा कि उनकी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम से कामना है कि उनकी नगरी अयोध्या आस्था, भक्ति एवं एकता का पर्याय बने।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आस्था, भक्ति एवं एकता का पर्याय बने अयोध्या, यही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से कामना है मेरी''। वहीं हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा की कुछ पंक्तियां शेयर करते हुए लिखा, ‘‘ रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम। सीता राम सीता राम भज प्यारे तू सीता राम। ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान रघुपति राघव राजा राम।

Nitika