अलग झारखंड के आंदोलन को निर्मल महतो ने दिलाई पहचान: मुख्यमंत्री

8/9/2020 11:06:33 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्मल महतो की 33वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन को व्यापक रूप और पहचान दिलाने में शहीद निर्मल महतो की अग्रणी भूमिका थी।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि निर्मल महतो ने अलग झारखंड के आंदोलन से सभी वर्गों को जोड़कर इसमें जान फूंक दी थी। उन्होंने कहा कि वह राज्य के ऐसे शख्स और आंदोलनकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों की बदौलत झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी थी। जब तक झारखंड का वजूद रहेगा, शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा।

वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके द्वारा दिखाए गए राह पर चल कर हम खुशहाल और समृद्ध झारखंड बना सकते हैं।
 

Nitika