कला-संस्कृति लोगों को देता है बेहतर से बेहतरीन बनने की दिशा: द्रौपदी मुर्मू

2/10/2021 6:45:03 PM

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि कला-संस्कृति का बंधन व्यक्ति को इंसान बनाता है, लोगों को बेहतर से बेहतरीन बनने की दिशा देता है।

द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के दीक्षांत समारोह में कहा कि जब लोग अपने सर्वोत्तम का साझा करते हैं तभी उसका विस्तार होता है। विस्तार ही विकास है-इसी विकास को गति देना समय की मांग हैं। कला, संस्कृतिक एवं शिल्प युवाओं के भविष्य के साथी हैं।

वहीं राज्यपाल ने कहा कि जहां तक देश की कला-संस्कृति की बात है, इसका गौरवमयी इतिहास रहा है। हमारे देश में विविध संस्कृतियां हैं। कला एवं संस्कृति हमारी पहचान है, हमारी आत्मा है। इस समृद्ध विरासत को बचा कर रखना है, ताकि सारे विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम सदा यूं ही लहराता रहे। इस प्रकार के आयोजन से लोगों में कला के प्रति और प्रेम-भाव बढ़ता है।
 

Content Writer

Nitika