नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व: पुलिस महानिदेशक

Friday, Nov 20, 2020-01:24 PM (IST)

 

दुमकाः झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने कहा कि कानून मानने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व है।

पुलिस महानिदेशक ने गुरुवार को यहां पुलिस एवं सुरक्षा बलों के वरीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान जिले में अपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिए। इस समीक्षा बैठक में संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा, एसएसबी के वरीय अधिकारी सतीश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वहीं एमवी राव ने कहा कि कानून मानने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध करवाना पुलिस का पहला दायित्व है। अवैध हथियार से लैस होकर कोई अपराधी कानून का पालन करने वाले किसी भी नागरिकों को क्षति पहुंचाने का प्रयास करता है तो पुलिस वैसे अपराधियों पर गोली मारने में भी संकोच नहीं करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static