PM मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का उदयः दीपक प्रकाश

6/1/2023 9:02:17 AM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर पार्टी ने एक माह तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किए, जिसके माध्यम से प्रदेश के नेतागण एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान मिस्ड कॉल करवाकर लाभार्थियों, विशिष्ट परिवारों एवं आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार का 9 साल समावेशी विकास के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए समर्पित रही है। कहा कि मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है, जिसने भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया है। आज केवल देश के 141 करोड़ जनता ही नहीं कर बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में निवास कर रहे करोड़ों भारतीय भी गौरवान्वित महसूस कर रहे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासन काल में अपना परिवार, अपना विकास की राजनीति को महिमंडित किया जबकि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की नई गाथा लिखी। प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को प्रतिष्ठित किया। कहा कि बीते 9 वर्षों में पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रेजाइल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है।

Content Writer

Nitika