"भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि को नमन, जिसने देश को दिया महान राष्ट्रभक्त"
3/20/2023 9:05:59 AM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश अपने प्रवास के क्रम में मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) स्थित भीम जन्मभूमि का दर्शन किया। इस अवसर पर प्रकाश को जन्मभूमि के ट्रस्टी ने सम्मानित भी किया।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद प्रकाश ने कहा कि महू की पवित्र धरती को मैं सादर प्रणाम, नमन करता हूं, जिसने देश को एक महान राष्ट्रभक्त नेता, समाज सुधारक, संविधान निर्माता और दलितों का मसीहा दिया। दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस विषम परिस्थितियों में बाबा साहब ने अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ करके जीवन की ऊंचाइयों को छुआ वह राष्ट्र और समाज केलिए प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जो सम्मान डॉ. भीमराव अंबेडकर को मिलना चाहिए था, वह लंबी प्रतीक्षा के बाद एनडीए सरकार में ही मिल सका। चाहे भारत रत्न दिए जाने की बात हो यह फिर बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया जाना।
वहीं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब से जुड़े पांच स्थल जन्मभूमि महू, दीक्षा भूमि नागपुर, चैत्य भूमि इंदुमिल मुंबई, वकालत की पढ़ाई स्थली लंदन एवम उनका निर्वाण स्थल हलीपुर दिल्ली को पंच तीर्थ के रूप में मोदी सरकार ने विकसित किया है। उन्होंने कहा कि देश के महान विभूति की जन्मस्थली का दर्शन सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय

US सांसद ड्रियू ने कहा- मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से चल रहे भारत-अमेरिका संबंध