BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा- हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटालों की खुलेगी परत

12/1/2022 2:28:46 PM

 

रांचीः भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अमित अग्रवाल के मामले की सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अमित अग्रवाल राज्य के कई बड़े लूट और भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड है। इतना ही नहीं अमित अग्रवाल राज्य में सत्ता के शीर्ष पर बैठे मुख्यमंत्री का खासम खास भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और उसे प्राप्त सरकारी संरक्षण को लगातार उजागर कर रही है। जिस प्रकार से सत्ता के दलालों, ब्यूरोक्रेसी के कतिपय भ्रष्ट अधिकारियों ने राज्य के सत्ताधारियों के संरक्षण में लूट का तांडव मचाया है, उसका सफाया राज्य हित में आवश्यक है।

वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि ईडी की कार्रवाई से लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही। अब सीबीआई जांच के आदेश से जांच की प्रक्रिया तेज होगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के उजागर मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी होना राज्य हित में जरूरी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अमित अग्रवाल को बेल नहीं देकर सीबीआई जांच का आदेश करना न्यायालय का स्वागत योग्य आदेश है।

Content Writer

Nitika