मधुपुर की जीत JMM की नहीं बल्कि सत्ता की है जीत: दीपक प्रकाश
Sunday, May 02, 2021-09:55 PM (IST)
रांचीः झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी हफीजुल हसन को जीत की बधाई दी। साथ ही कहा कि यह झामुमो की नहीं बल्कि सत्ता की जीत है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि यूपीए गठबंधन की सीट व सत्ता में रहते हुए भी बमुश्किल जीत प्राप्त करना सरकार के प्रति जनता में विश्वास की कमी दर्शाता है। उन्होंने मधुपुर की जनता को धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए कहा कि 2019 के तुलना में 2021 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को काफी कम वोटों से शिकस्त मिली है। इसे हम लोग और सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में एक विपक्ष के नाते कड़ी शिकस्त दी है। महागठबंधन हारते हारते जीत दर्ज की है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल; 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

