अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीकः अर्जुन मुंडा

8/6/2020 12:38:41 PM

 

रांचीः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। उनका कहना था कि मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो इसके लिए रामभक्तों ने लम्बा संघर्ष किया है और यहां तक कि अपने प्राणों की आहुति भी दी है।

वहीं अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह दिन उन्हें भी स्मरण और नमन करने का दिन है जिन रामभक्तों ने इसके लिए लंबा संघर्ष किया। समस्त देशवासियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Nitika